Breaking

जिले की 88 स्वास्थ्य संस्थाओं में हुए एक्सटेंड प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर

|

भारत सरकार के निर्देशों के परिपालन में मध्यप्रदेश में 25 जून से शुरू हुए संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम

|

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विज्ञान और तकनीक में नई ऊंचाइयां छू रहा भारत: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

आपातकाल के विरुद्ध लड़ाई देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई थी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

आपातकाल: स्‍वर्णिम लोकतंत्र का काला अध्‍याय

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मूँदी में माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए सम्मलित

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री रविंद्र पूरी जी महाराज और साधु संतो पर पुष्प-वर्षा कर खेली होली

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी होली की मंगलकामनाएं

|

महाकुंभ में जाने से पहले स्थिति पर नजर रखें, सामान्य स्थिति में ही करें यात्रा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

जीआईएस में प्रधानमंत्री श्री मोदी लांच करेंगे प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए बेहतर एवं अनुकूल वातावरण, पर्याप्त संसाधन, सुविधाएं और उद्योग मित्र नीतियां हैं मौजूद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद ने प्रदेश और निवेशकों के हित में दी अनेक नीतियों को मंजूरी

|

जीआईएस 2025 में पर्यटन, उद्योग और पारंपरिक व्यंजनों का मिलेगा खास अनुभव

|

गरीब से गरीब के जीवन में बदलाव लाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया साइकिलिस्ट आशा मालवीय का सम्मान

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से अभिनेता श्री अन्नू कपूर ने भेंट की

|

प्रदेश को विकसित बनाने के लिए औद्योगिक संवर्धन नीति सहित अनेक नीतियां स्वीकृत

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय खेल: 2025 में प्रदेश के खिलाड़ियों के पदक जीतने पर दी बधाई

|

औद्योगिक विकास के नये युग की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

भोपाल में बनेगा संत शिरोमणि विद्यासागर जी का स्मृति स्थल- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

Post By : Metro Khabar
Author : Metro Khabar Views 123
'

भारत सरकार के निर्देशों के परिपालन में मध्यप्रदेश में 25 जून से शुरू हुए संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे लोकतंत्र रक्षकों का स्वागत

मुख्यमंत्री निवास भोपाल में 26 जून को होगा लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन

प्रदेश भर से राजधानी पहुंचेंगे लोकतंत्र सेनानी संघ के सदस्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे लोकतंत्र रक्षकों का स्वागत

आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ पर वर्ष भर होंगे कार्यक्रम

भारत सरकार के निर्देशों के परिपालन में मध्यप्रदेश में 25 जून से शुरू हुए संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है किदेश में लोकतंत्र की रक्षा में अनेक सेनानियों ने योगदान दिया है। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए राष्ट्रभक्त कारावास गए और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री निवास भोपाल में गुरुवार 26 जून को लोकतंत्र सेनानियों के स्वागत का सौभाग्य मिल रहा है। प्रदेश में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश के परिपालन में बुधवार 25 जून से कार्यक्रम प्रारंभ हो गए हैं, जो 25 जून 2026 तक चलेंगे। प्रदेश में 25 जून को इंदौर में विशेष कार्यक्रम के बाद भोपाल में 26 जून को प्रादेशिक लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन हो रहा है। उल्लेखनीय है कि भारत में 25 जून 1975 को लागू किए गए आपातकाल को लोकतांत्रिक इतिहास का काला दौर मानते हुए संविधान हत्या दिवस के रूप में अधिसूचित किया गया है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 11 जुलाई 2024 को अधिसूचना भी जारी की है।

प्रदेश में जनभागीदारी से होंगी वर्ष भरविविध गतिविधियां

     मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में 25 जून 2025 से 25 जून 2026 तक संविधान हत्या दिवस कार्यक्रमों के अंतर्गत विविध गतिविधियों के संचालन के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में विभिन्न विभाग कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। आपातकाल की अवधि में नागरिक स्वतंत्रता के व्यापक निलंबन, संवैधानिक सुरक्षा उपायों के क्षरणऔर व्यापक उत्पीड़न के दौर को लोकतंत्र पर धब्बा माना गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संविधान हत्या दिवस कार्यक्रमों के अंतर्गत संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनभागीदारी के साथ कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।  प्रदेश के सभी संभागायुक्त और कलेक्टर अपने कार्यक्षेत्र में मशाल यात्राओं के आगमन पर प्रदर्शनी और फिल्म प्रदर्शन के कार्यक्रम करवाएंगे।

देश भर में जाएंगी मशाल यात्राएं

      नई दिल्ली से प्रारंभ हो रही छह मशाल यात्राएं देश के विभिन्न इलाकों में भ्रमण करेंगी। निर्धारित कार्यक्रमों में भारत की लोकतांत्रिक परम्परा और इसके आयामों पर निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं और संगोष्ठियों का आयोजन भी शामिल है। इन गतिविधियों के लिए स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया है। इन गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के लिए जनसम्पर्क विभाग को दायित्व दिया गया। भारत सरकार के निर्देशानुसार संस्कृति विभाग और स्वराज संस्थान संचालनालय द्वारा मध्यप्रदेश में रेडियो आजाद हिंद के माध्यम से आपातकाल और लोकतंत्र तथा संविधान के विभिन्न पहलुओं पर आधारित कार्यक्रमों का प्रसारण करवाया जाएगा। साथ ही संविधान की मूलभावनाओं को अभिव्यक्त करने वाले प्रकाशन भी संस्कृति विभाग द्वारा किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री निवास में कार्यक्रम की तैयारियां पूरी

         संविधान हत्या दिवस पर मुख्यमंत्री निवास में 26 जून, 2025 को पूर्वान्ह ग्यारह बजे से प्रादेशिक लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन हो रहा है। इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास में लोकतंत्र सेनानियों के आगमन पर उनके स्वागत, देश भक्ति के गीत संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

User Comments

Leave a comment