Breaking

जिले की 88 स्वास्थ्य संस्थाओं में हुए एक्सटेंड प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर

|

भारत सरकार के निर्देशों के परिपालन में मध्यप्रदेश में 25 जून से शुरू हुए संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम

|

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विज्ञान और तकनीक में नई ऊंचाइयां छू रहा भारत: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

आपातकाल के विरुद्ध लड़ाई देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई थी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

आपातकाल: स्‍वर्णिम लोकतंत्र का काला अध्‍याय

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मूँदी में माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए सम्मलित

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री रविंद्र पूरी जी महाराज और साधु संतो पर पुष्प-वर्षा कर खेली होली

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी होली की मंगलकामनाएं

|

महाकुंभ में जाने से पहले स्थिति पर नजर रखें, सामान्य स्थिति में ही करें यात्रा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

जीआईएस में प्रधानमंत्री श्री मोदी लांच करेंगे प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए बेहतर एवं अनुकूल वातावरण, पर्याप्त संसाधन, सुविधाएं और उद्योग मित्र नीतियां हैं मौजूद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद ने प्रदेश और निवेशकों के हित में दी अनेक नीतियों को मंजूरी

|

जीआईएस 2025 में पर्यटन, उद्योग और पारंपरिक व्यंजनों का मिलेगा खास अनुभव

|

गरीब से गरीब के जीवन में बदलाव लाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया साइकिलिस्ट आशा मालवीय का सम्मान

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से अभिनेता श्री अन्नू कपूर ने भेंट की

|

प्रदेश को विकसित बनाने के लिए औद्योगिक संवर्धन नीति सहित अनेक नीतियां स्वीकृत

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय खेल: 2025 में प्रदेश के खिलाड़ियों के पदक जीतने पर दी बधाई

|

औद्योगिक विकास के नये युग की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

भोपाल में बनेगा संत शिरोमणि विद्यासागर जी का स्मृति स्थल- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

Post By : Metro Khabar
Author : Metro Khabar Views 159
'

प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए बेहतर एवं अनुकूल वातावरण, पर्याप्त संसाधन, सुविधाएं और उद्योग मित्र नीतियां हैं मौजूद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्लोबल इन्वेस्ट समिट में शामिल होकर मध्यप्रदेश में करें ज्यादा से ज्यादा निवेश

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिये बेहतर एवं अनुकूल वातावरण है। यहां पर्याप्त संसाधन और सुविधाएं भी हैं। प्रदेश सरकार द्वारा अनेक उद्योग मित्र नीतियां बनाकर उनका क्रियान्वयन प्रारंभ किया गया है। इन नीतियों से औद्योगिक क्षेत्र की हर समस्याओं का समाधान होगा, औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा। औद्योगिक क्षेत्र में नई सुविधाएं, सब्सिडी और अनेक तरह की छूटें भी मिलेंगी। आज ही राज्य सरकार द्वारा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये अनेक नई नीतियों को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में अधिक से अधिक निवेश किया जाये। राज्य शासन द्वारा हर तरह का सहयोग दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के संबंध में उद्योगपतियों एवं स्टेक होल्डर्स से सीधा संवाद कर रहे थे। डॉ. यादव ने इन्वेस्टर्स समिट में आने का न्यौता भी उद्योगपतियों को दिया। संवाद कार्यक्रम में नगरीय आवास एवं विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद सुश्री कविता पाटीदार और श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय, विधायकगण श्रीमती मालिनी गौड़, श्री गोलू शुक्ला, श्री महेन्द्र हार्डिया, सुश्री उषा ठाकुर तथा श्री मधु वर्मा सहित श्री सुमित मिश्रा, श्री श्रवण सिंह चावड़ा, सी.आई.आई. मालवा एवं इन्फोबिन्स के अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ सेठी और औद्योगिक निवेश एवं प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह तथा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड श्री चंद्रमौली शुक्ला विशेष रूप से मौजूद थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उद्योग एवं व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिये राज्य शासन द्वारा पूरा संरक्षण दिया जायेगा। शासन के सहयोग से उद्योग एवं व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। उन्हें पूरी मदद दी जायेगी। उन्होंने कहा कि नयी नीतियां उद्योग ‍को बढ़ावा देने के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगी। औद्योगिक विकास को नयी गति मिलेगी। समग्र रूप से औद्योगिक विकास होगा। सभी तरह के उद्योगों को नयी नीतियों का लाभ मिलेगा। जरूरत पड़ने पर और भी नयी औद्योगिक मित्र नीतियां लायी जायेगी। नयी नीतियों में छोटे से लेकर बड़े उद्योगों के हित का ध्यान रखा गया है। सभी तरह की सुविधाएं देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर के मेट्रोपोलिटिन ‍‍रिजन से आस-पास के सभी औद्योगिक क्षेत्र एक दायरे में आएंगे। इससे औद्योगिक विकास को नयी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया जा रहा है। सड़क तथा वायु मार्ग की सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। मेडिकल टूरिज्म को प्रदेश में बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में पहली बार एयर एम्बुलेंस सुविधा शुरू की गयी है। उद्योगपतियों के सुझावों को नयी नीतियों में शामिल किया गया है।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि औद्योगिक विकास को नयी गति देने के लिये 17 नयी सरल एवं सहज नीति बनायी गई है। यह नीतियां उद्योग मित्र नीतियां हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा जनकल्याण को देखते हुए तत्काल निर्णय लिये जा रहे हैं। इंदौर के उद्योगपतियों ने आईटी के क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिये अनुकूल वातावरण है। औद्योगिक हितैषी सरकार है। प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। सभी सुविधाए निवेशकों को दी जायेंगी। उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जायेगी।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि नयी सोच, नये संकल्प, नये उद्देश्य के साथ प्रदेश के समग्र विकास के लिये राज्य शासन द्वारा तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में तेजी से कार्य हो रहे हैं।

औद्योगिक निवेश एवं प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव श्री राघवेन्द्र सिंह ने भोपाल में 24 एवं 25 फरवरी को भोपाल में होने वाली इन्वेस्टर्स समिट की तैयरियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में सीआईआई के श्री सिद्धार्थ सेठी ने स्वागत भाषण दिया। इंदौर के उद्योगपतियों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने अपने सुझाव दिए। 

 

User Comments

Leave a comment