'
उप निरीक्षक-अ श्री धर्मेन्द्र तोमर ने राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (S.C.R.B.), पुलिस मुख्यालय, भोपाल में 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2024-2025 के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय कम्प्यूटर अवेयरनेस में प्रथम स्थान
मोहल्ला हाजीपुर, तहसील सिरोंज, जिला विदिशा निवासी एवं पुलिस मुख्यालय, भोपाल की प्रशासन शाखा में पदस्थ उप निरीक्षक-अ धर्मेन्द्र तोमर ने राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (S.C.R.B.), पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा दिनांक 17/12/2024 को पुलिस अकादमी भौंरी, भोपाल में 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2024-2025 के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय कम्प्यूटर अवेयरनेस प्रतियोगिता के ईवेंट-2 ऑफिस ऑटोमेशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर एवं पुलिस मुख्यालय की राष्ट्रीय स्तरीय कम्प्यूटर अवेयरनेस प्रतियोगिता की टीम में चयनित होने के फलस्वरूप (1) विजय कटारिया, विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन), पुलिस मुख्यायलय, भोपाल सहित (2) श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र, पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) (3) सतेन्द्र कुमार शुक्ल, उप पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन), (4) अनुराग सुजानिया, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन), (5) श्रीमती नीतू ठाकुर, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) एवं (6) श्रीमती बीना सिंह, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (विधि-2) द्वारा धर्मेन्द्र तोमर, उप निरीक्षक-अ को सम्मानित किया गया एवं राष्ट्रीय स्तरीय कम्प्यूटर अवेयरनेस प्रतियोगिता की टीम में चयनित होने पर आशीष व शुभकामनाऐं दी गईं। साथ ही विजय कटारिया, विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन), पुलिस मुख्यालय द्वारा धर्मेन्द्र तोमर को नगद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त पुलिस मुख्यालय की प्रशासन शाखा, कार्मिक शाखा, विधि-2 शाखा, डी.ई. एण्ड अपील शाखा, विशेष शाखा सहित राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (S.C.R.B.) में पदस्थ समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा भी धर्मेन्द्र तोमर को शुभकामनाऐं दी गईं।