Breaking

जिले की 88 स्वास्थ्य संस्थाओं में हुए एक्सटेंड प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर

|

भारत सरकार के निर्देशों के परिपालन में मध्यप्रदेश में 25 जून से शुरू हुए संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम

|

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विज्ञान और तकनीक में नई ऊंचाइयां छू रहा भारत: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

आपातकाल के विरुद्ध लड़ाई देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई थी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

आपातकाल: स्‍वर्णिम लोकतंत्र का काला अध्‍याय

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मूँदी में माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए सम्मलित

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री रविंद्र पूरी जी महाराज और साधु संतो पर पुष्प-वर्षा कर खेली होली

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी होली की मंगलकामनाएं

|

महाकुंभ में जाने से पहले स्थिति पर नजर रखें, सामान्य स्थिति में ही करें यात्रा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

जीआईएस में प्रधानमंत्री श्री मोदी लांच करेंगे प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए बेहतर एवं अनुकूल वातावरण, पर्याप्त संसाधन, सुविधाएं और उद्योग मित्र नीतियां हैं मौजूद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद ने प्रदेश और निवेशकों के हित में दी अनेक नीतियों को मंजूरी

|

जीआईएस 2025 में पर्यटन, उद्योग और पारंपरिक व्यंजनों का मिलेगा खास अनुभव

|

गरीब से गरीब के जीवन में बदलाव लाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया साइकिलिस्ट आशा मालवीय का सम्मान

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से अभिनेता श्री अन्नू कपूर ने भेंट की

|

प्रदेश को विकसित बनाने के लिए औद्योगिक संवर्धन नीति सहित अनेक नीतियां स्वीकृत

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय खेल: 2025 में प्रदेश के खिलाड़ियों के पदक जीतने पर दी बधाई

|

औद्योगिक विकास के नये युग की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

भोपाल में बनेगा संत शिरोमणि विद्यासागर जी का स्मृति स्थल- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

Post By : Metro Khabar
Author : Metro Khabar Views 114
'

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जनवरी को नई दिल्ली में ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन करेंगे

महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण भारत की उद्यमशीलता की भावना और सांस्कृतिक विरासत की सराहना करना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जनवरी सुबह 10:30 बजे भारत मंडपम, नई दिल्ली में ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मोदी उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

ग्रामीण भारत की उद्यमशीलता की भावना और सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाते हुए, महोत्सव 4 से 9 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसका विषय 'विकसित भारत 2047 के लिए एक समावेशी ग्रामीण भारत का निर्माण' और आदर्श वाक्य "गांव बढ़े, तो देश बढ़े" है।

महोत्सव का उद्देश्य विभिन्न चर्चाओं, कार्यशालाओं और दक्षता के माध्यम से ग्रामीण बुनियादी ढांचे को बढ़ाना, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था बनाना और ग्रामीण समुदायों में नवाचार को बढ़ावा देना है। इसके उद्देश्यों में वित्तीय समावेशन पर ध्यान देने और टिकाऊ कृषि विधियों को अपनाकर उत्तर-पूर्व भारत पर विशेष ध्यान केन्द्रित करने के साथ ग्रामीण आबादी के बीच आर्थिक स्थिरता और वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा देना शामिल है।

महोत्सव का एक महत्वपूर्ण केंद्र बिन्दु उद्यमिता के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना; सहयोगात्मक और सामूहिक ग्रामीण परिवर्तन के लिए योजना बनाने के लिए सरकारी अधिकारियों, विचारकों, ग्रामीण उद्यमियों, कारीगरों और विविध क्षेत्रों के हितधारकों को एक साथ लाने; ग्रामीण आजीविका को बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी और नवीन विधियों का लाभ उठाने के बारे में चर्चा को प्रोत्साहित करना; और जीवंत प्रदर्शनों तथा प्रदर्शनियों के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करना होगा।


 

User Comments

Leave a comment