Breaking

जिले की 88 स्वास्थ्य संस्थाओं में हुए एक्सटेंड प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर

|

भारत सरकार के निर्देशों के परिपालन में मध्यप्रदेश में 25 जून से शुरू हुए संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम

|

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विज्ञान और तकनीक में नई ऊंचाइयां छू रहा भारत: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

आपातकाल के विरुद्ध लड़ाई देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई थी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

आपातकाल: स्‍वर्णिम लोकतंत्र का काला अध्‍याय

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मूँदी में माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए सम्मलित

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री रविंद्र पूरी जी महाराज और साधु संतो पर पुष्प-वर्षा कर खेली होली

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी होली की मंगलकामनाएं

|

महाकुंभ में जाने से पहले स्थिति पर नजर रखें, सामान्य स्थिति में ही करें यात्रा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

जीआईएस में प्रधानमंत्री श्री मोदी लांच करेंगे प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए बेहतर एवं अनुकूल वातावरण, पर्याप्त संसाधन, सुविधाएं और उद्योग मित्र नीतियां हैं मौजूद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद ने प्रदेश और निवेशकों के हित में दी अनेक नीतियों को मंजूरी

|

जीआईएस 2025 में पर्यटन, उद्योग और पारंपरिक व्यंजनों का मिलेगा खास अनुभव

|

गरीब से गरीब के जीवन में बदलाव लाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया साइकिलिस्ट आशा मालवीय का सम्मान

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से अभिनेता श्री अन्नू कपूर ने भेंट की

|

प्रदेश को विकसित बनाने के लिए औद्योगिक संवर्धन नीति सहित अनेक नीतियां स्वीकृत

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय खेल: 2025 में प्रदेश के खिलाड़ियों के पदक जीतने पर दी बधाई

|

औद्योगिक विकास के नये युग की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

भोपाल में बनेगा संत शिरोमणि विद्यासागर जी का स्मृति स्थल- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

Post By : Metro Khabar
Author : Metro Khabar Views 52
'

श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे ने राजनीति के साथ समाज और संस्कृति के उत्थान में भी निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्य-तिथि पर किया नमन

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वतंत्रता के बाद देश में लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को स्थापित करने, सामान्य व्यक्तियों को सार्वजनिक जीवन में सक्रिय बनाने के लिए प्रेरित करने जैसी सकारात्मक गतिविधियों में श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने प्रदेश की राजनीति के साथ समाज और संस्कृति के उत्थान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठन को विस्तार देने और पारिवारिक स्तर पर राष्ट्रवादी विचारों के प्रसार में श्रद्धेय ठाकरे जी का योगदान अविस्मरणीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्य-तिथि पर कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार स्थित उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण और नमन कर सभा को संबोधित कर रहे थे।

श्रद्धेय पटवा और श्रद्धेय ठाकरे के संस्मरण पर हो पुस्तक का प्रकाशन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि संगठन को स्थापित करने और उसे विस्तार देने की प्रक्रिया में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनसामान्य पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा एवं कुशाभाऊ ठाकरे जी के सम्पर्क में आए और उनसे प्रेरित हुए। दोनों ही वरिष्ठजन ने व्यक्तिगत प्राथमिकताओं को त्याग कर संगठन के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोनों वरिष्ठजन के साथ बिताए क्षणों, प्राप्त प्रेरणा और संस्मरण पर केन्द्रित पुस्तक प्रकाशित करने का विचार रखा।

सांसद वी.डी. शर्मा, सांसद आलोक शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, हितानंद शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी सहित जन-प्रतिनिधियों ने भी श्रद्धेय ठाकरे जी की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

 


 

User Comments

Leave a comment