Breaking

जिले की 88 स्वास्थ्य संस्थाओं में हुए एक्सटेंड प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर

|

भारत सरकार के निर्देशों के परिपालन में मध्यप्रदेश में 25 जून से शुरू हुए संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम

|

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विज्ञान और तकनीक में नई ऊंचाइयां छू रहा भारत: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

आपातकाल के विरुद्ध लड़ाई देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई थी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

आपातकाल: स्‍वर्णिम लोकतंत्र का काला अध्‍याय

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मूँदी में माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए सम्मलित

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री रविंद्र पूरी जी महाराज और साधु संतो पर पुष्प-वर्षा कर खेली होली

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी होली की मंगलकामनाएं

|

महाकुंभ में जाने से पहले स्थिति पर नजर रखें, सामान्य स्थिति में ही करें यात्रा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

जीआईएस में प्रधानमंत्री श्री मोदी लांच करेंगे प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए बेहतर एवं अनुकूल वातावरण, पर्याप्त संसाधन, सुविधाएं और उद्योग मित्र नीतियां हैं मौजूद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद ने प्रदेश और निवेशकों के हित में दी अनेक नीतियों को मंजूरी

|

जीआईएस 2025 में पर्यटन, उद्योग और पारंपरिक व्यंजनों का मिलेगा खास अनुभव

|

गरीब से गरीब के जीवन में बदलाव लाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया साइकिलिस्ट आशा मालवीय का सम्मान

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से अभिनेता श्री अन्नू कपूर ने भेंट की

|

प्रदेश को विकसित बनाने के लिए औद्योगिक संवर्धन नीति सहित अनेक नीतियां स्वीकृत

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय खेल: 2025 में प्रदेश के खिलाड़ियों के पदक जीतने पर दी बधाई

|

औद्योगिक विकास के नये युग की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

भोपाल में बनेगा संत शिरोमणि विद्यासागर जी का स्मृति स्थल- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

Post By : Metro Khabar
Author : Metro Khabar Views 97
'

मध्यप्रदेश में जिला एवं राज्य स्तरीय ओलम्पिक खेल किए जाएंगे आयोजित: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

सरकार करेगी खेल संघों के साथ मिलकर खेल और खिलाड़ियों की विकास जरुरतें पूरी

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खेल, शिक्षा का ही एक अभिन्न हिस्सा है। खेल और खिलाडियों का विकास हमेशा ही हमारी सरकार की प्राथमिकता में रहा है। सरकार इनके विकास में कोई कसर नहीं रखेगी। इनकी हर जरुरत पूरी की जायेगी। हम खेल संघों के साथ मिलकर योजना बनाकर काम करेंगे, जिससे प्रदेश से अधिक से अधिक खेल प्रतिभा नेशनल और इंटरनेशनल गेम्स के लिये निकलकर आयें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार जिला स्तरीय ओलम्पिक संघो के साथ समन्वय कर जिला स्तरीय ओलम्पिक गेम्स आयोजित करने की ओर कदम बढ़ायेगी। जिला स्तरीय ओलम्पिक गेम्स में चयनित खिलाडियों के प्रोत्साहन के लिए राज्य स्तरीय ओलम्पिक गेम्स (स्टेट ओलम्पिक) आयोजित किए जाएंगे। खेल विभाग इसकी विधिवत कार्ययोजना बनायेगा। सबसे सुझाव लेकर ही सरकार इस दिशा में आगे बढेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में मध्यप्रदेश ओलम्पिक संघ की वार्षिक साधारण सभा की बैठक (एजीएम) को संबोधित कर रहे थे। बैठक में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, सांसद खजुराहो एवं मप्र ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रमेश मेंदोला, पदाधिकारी श्री दिग्विजय, श्री रोहिणी गुप्ता सहित संघ के अन्य सभी पदाधिकारी, सदस्यगण एवं खेल विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय ओलम्पिक खेलों के आयोजन से प्रदेश की ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को भी आगे आने का सुनहरा मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य विभाग, मेडिकल एजुकेशन, टेक्निकल एजुकेशन में अध्ययनरत विद्यार्थियों की रुचि के खेलों और खेल मैदानों के विकास के लिए समन्वित प्रयास करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में खेल और खिलाड़ियों के लिए यह एक नई शुरुआत है। हमारी सरकार हर खिलाड़ी को प्रोत्साहन और जरूरी सुविधाएं प्रदान करेगी। खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि यह अनुशासन, सामूहिकता और नेतृत्व की भावना विकसित करता है। उन्होंने कहा कि इन खेलों का उद्देश्य युवा पीढ़ी को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, जिससे खेलों में मध्यप्रदेश का नाम रोशन होगा।

खेल मंत्री श्री सारंग ने कहा कि बेहतर समाज के निर्माण के लिए खेल, खिलाड़ी और खेल मैदानों का विकास बेहद जरूरी है। हमारी सरकार ने पूरे समर्पण के साथ इस क्षेत्र में काम किया है। यह काम आगे भी इसी गति से जारी रहेगा। खेल संघों के साथ मिलकर सरकार 'खेलो एमपी' गेम्स आयोजित किए जाएंगे। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं एक सफल खिलाड़ी रहे हैं। वे खिलाडियों की जरूरत को समझते हैं। यह प्रदेश के खेल जगत के लिए एक सौगात की तरह है। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रदेश के खेल संघों को राज्य सरकार की ओर से अनुदान सहायता देने की मांग भी रखी। संघ पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव एवं मांगे रखीं। बैठक में संघ के साल भर के कामों, खेल गतिविधियों और खिलाड़ियों को दी गई सुविधाओं का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। स्टेट ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष श्री ओम सोनी ने सभी का आभार माना।

 


 

User Comments

Leave a comment