'
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक वाहन उद्योग की प्रसिद्ध हस्ती श्री ओसामु सुजुकी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री ओसामु सुजुकी के दूरदर्शी कार्यों ने गतिशीलता की वैश्विक धारणा को नया स्वरूप दिया है। उनके नेतृत्व में सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करते हुए नवाचार और विस्तार आगे बढ़ाते हुए एक वैश्विक कंपनी बन गई।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपने संदेश में कहा कि -
"वैश्विक ऑटोमोटिव उद्योग की महान हस्ती श्री ओसामु सुजुकी के निधन से बहुत दुख हुआ है। उनके दूरदर्शी कार्यों ने गतिशीलता के वैश्विक धारणा को नया स्वरूप दिया। उनके नेतृत्व में सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन एक वैश्विक वाहन शक्ति बन गई, जिसने चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करते हुए नवाचार और विस्तार को आगे बढ़ाया। उन्हें भारत से गहरा लगाव था और मारुति के साथ उनके सहयोग से भारतीय वाहन उद्योग बाजार में क्रांति आई।"