Breaking

जिले की 88 स्वास्थ्य संस्थाओं में हुए एक्सटेंड प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर

|

भारत सरकार के निर्देशों के परिपालन में मध्यप्रदेश में 25 जून से शुरू हुए संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम

|

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विज्ञान और तकनीक में नई ऊंचाइयां छू रहा भारत: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

आपातकाल के विरुद्ध लड़ाई देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई थी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

आपातकाल: स्‍वर्णिम लोकतंत्र का काला अध्‍याय

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मूँदी में माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए सम्मलित

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री रविंद्र पूरी जी महाराज और साधु संतो पर पुष्प-वर्षा कर खेली होली

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी होली की मंगलकामनाएं

|

महाकुंभ में जाने से पहले स्थिति पर नजर रखें, सामान्य स्थिति में ही करें यात्रा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

जीआईएस में प्रधानमंत्री श्री मोदी लांच करेंगे प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए बेहतर एवं अनुकूल वातावरण, पर्याप्त संसाधन, सुविधाएं और उद्योग मित्र नीतियां हैं मौजूद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद ने प्रदेश और निवेशकों के हित में दी अनेक नीतियों को मंजूरी

|

जीआईएस 2025 में पर्यटन, उद्योग और पारंपरिक व्यंजनों का मिलेगा खास अनुभव

|

गरीब से गरीब के जीवन में बदलाव लाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया साइकिलिस्ट आशा मालवीय का सम्मान

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से अभिनेता श्री अन्नू कपूर ने भेंट की

|

प्रदेश को विकसित बनाने के लिए औद्योगिक संवर्धन नीति सहित अनेक नीतियां स्वीकृत

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय खेल: 2025 में प्रदेश के खिलाड़ियों के पदक जीतने पर दी बधाई

|

औद्योगिक विकास के नये युग की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

भोपाल में बनेगा संत शिरोमणि विद्यासागर जी का स्मृति स्थल- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

Post By : Metro Khabar
Author : Metro Khabar Views 59
'

पशुधन की गणना के लिए अपने पशुओं की सही जानकारी अवश्य दें : मंत्री पटेल

पशुधन की गणना के लिए अपने पशुओं की सही जानकारी अवश्य दें : मंत्री पटेल

भारत सरकार के निर्देशानुसार में पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 21वीं पशु संगणना-2024 का कार्य सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में 25 अक्टूबर 2024 से प्रारंभ हो चुका है। पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री, (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने प्रदेश के सभी पशुपालकों से अपील की है कि जब पशुपालन विभाग से कर्मचारी उनके पशुधन की गिनती के लिए आएं, तो उन्हें अपने पशुओं की सही जानकारी अवश्य् दें। कोई घर-कोई पशुधन गणना से न छूटे। इस भावना से कार्य करें कि मेरे पशु मेरी जिम्मेदारी है। यह राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसमें सभी अपना पूरा सहयोग दें।

मंत्री पटेल ने बताया कि प्रदेश के 55 जिलों के कुल 55 हजार 902 ग्रामों व 7 हजार 846 शहरी वार्डों में पशुओं की गणना की जाएगी। प्रदेश में आज तक कुल 7077 ग्राम/शहरी वार्डों में सर्वे कार्य प्रारंभ हो चुका है, शेष ग्रामों /शहरी वार्डों में सर्वे कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। प्रदेश में पशु संगणना में 5558 प्रगणक एवं 970 सुपरवाईजर कार्य कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष-2019 की पशुगणना के अनुसार मध्यप्रदेश में 6 करोड़ से अधिक पशु थे। इसके अनुसार पशुओं की संख्या की दृष्टि से मध्यप्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है।

User Comments

Leave a comment