'
देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने गहन दु:ख व्यक्त किया है। मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जैसे अर्थशास्त्री का जाना देश के लिए बड़ी क्षति है। देश की अर्थव्यवस्था में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मंत्री श्री शुक्ला ने परमपिता परमात्मा से मृत-आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं दंदरौआ धाम सरकार से शोक संतप्त परिवार को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।