Breaking

जिले की 88 स्वास्थ्य संस्थाओं में हुए एक्सटेंड प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर

|

भारत सरकार के निर्देशों के परिपालन में मध्यप्रदेश में 25 जून से शुरू हुए संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम

|

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विज्ञान और तकनीक में नई ऊंचाइयां छू रहा भारत: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

आपातकाल के विरुद्ध लड़ाई देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई थी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

आपातकाल: स्‍वर्णिम लोकतंत्र का काला अध्‍याय

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मूँदी में माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए सम्मलित

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री रविंद्र पूरी जी महाराज और साधु संतो पर पुष्प-वर्षा कर खेली होली

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी होली की मंगलकामनाएं

|

महाकुंभ में जाने से पहले स्थिति पर नजर रखें, सामान्य स्थिति में ही करें यात्रा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

जीआईएस में प्रधानमंत्री श्री मोदी लांच करेंगे प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए बेहतर एवं अनुकूल वातावरण, पर्याप्त संसाधन, सुविधाएं और उद्योग मित्र नीतियां हैं मौजूद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद ने प्रदेश और निवेशकों के हित में दी अनेक नीतियों को मंजूरी

|

जीआईएस 2025 में पर्यटन, उद्योग और पारंपरिक व्यंजनों का मिलेगा खास अनुभव

|

गरीब से गरीब के जीवन में बदलाव लाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया साइकिलिस्ट आशा मालवीय का सम्मान

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से अभिनेता श्री अन्नू कपूर ने भेंट की

|

प्रदेश को विकसित बनाने के लिए औद्योगिक संवर्धन नीति सहित अनेक नीतियां स्वीकृत

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय खेल: 2025 में प्रदेश के खिलाड़ियों के पदक जीतने पर दी बधाई

|

औद्योगिक विकास के नये युग की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

भोपाल में बनेगा संत शिरोमणि विद्यासागर जी का स्मृति स्थल- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

|

Post By : Metro Khabar
Author : Metro Khabar Views 66
'

वर्ष 2024 की अंतिम नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन

लोक अदालत में राजीनामा के आधार पर कुल 21388 मामलों का हुआ निराकरण

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा मॉं सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश/सचिव श्रीमती आरती शर्मा, विशेष जिला न्यायाधीश श्री राजर्षि श्रीवास्तव, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, जिला न्यायालय भोपाल के समस्त न्यायाधीशगण, पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणचारी मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री अंकुर मेश्राम, एसडीएम श्री अजय शर्मा, पुलिस उपायुक्त श्रीमती श्रद्धा तिवारी, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री दीपक खरे एवं जिला अभिभाषक संघ भोपाल के सदस्यगण एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय सिंह उपस्थित रहे।

   नेशनल लोक अदालत में कुल निराकृत प्रकरणों की संख्या 21388, लंबित रेफर्ड प्रकरणों की कुल संख्या 3327    , निराकृत लंबित प्रकरणों की कुल संख्या 2458, प्री-लिटिगेशन रेफर्ड प्रकरणों की कुल संख्या     20820, निराकृत प्री-लिटिगेशन प्रकरणों की कुल संख्या 18930,     चेक बाउंस से संबंधित निराकृत कुल प्रकरणों की संख्या     476, मोटर दुर्घटना दावा से संबंधित निराकृत कुल प्रकरणों की संख्या 509, आपराधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों की संख्या    704,
पारिवारिक प्रकरणों की संख्या 140, बैंक रिकवरी के प्रकरणों की संख्या 174, व्यवहार वाद के प्रकरणों की संख्या    108, विद्युत अधिनियम के प्रकरणों की संख्या     239, श्रम विभाग से संबंधित प्रकरणों की संख्या 14,
यातायात नियमों के उल्लघन संबंधी ई-टैफिक चालान 718,
जलकर एवं सम्मपति कर संबंधी प्रकरणों की संख्या 15370, अन्य प्रकरणों की संख्या 1590 प्रकरण का निराकरण किया गया। शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत में अभी तक प्राप्त आकंड़ो के अनुसार 
कुल निराकृत प्रकरणों की संख्या 21388, नेशनल लोक अदालत में कुल अवार्ड राशि 50,74,36,663 राशि पारित।

नेशनल लोक अदालत में कुल 62 खण्डपीठों का गठन किया गया

     नेशनल लोक अदालत में जिला न्यायालय भोपाल के प्रवेश द्वार स्थित हॉल में विधि विद्यार्थियों द्वारा रंगोली बनायी गयी तथा विधिक सेवा प्राधिकरण की समस्त योजनाओं के प्रिंट लगाकर आमजन को लोक अदालत का महत्व बताया गया, साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के पेम्पलेट वितरित किये गये। लोक अदालत के सफल आयोजन में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण का भरपूर सहयोग रहा।

सफल स्टोरी

             30 जनवरी 2024 को बस क्रमांक MP04-PA-1622 के चालक द्वारा बस को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर बस को विंध्याचल ढाबा चिड़िया टोल के मोड़ पर पलट गयी जिसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट थाना उपरावगंज जिला रायसेन में दर्ज की गई थी। घायलों के द्वारा माननीय द्वितीय मोटर दुर्घटना दावा अधिनियम भोपाल के समक्ष मुआवजा के लिए दावा आवेदन प्रस्तुत किया गया। आज 14 दिसम्बर 2024 को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से TATA AIG बीमा कंपनी से प्रकरणों में 39 लाख 15 हजार में समझौता कर चैक प्राप्त किया।

 इस अवसर पर  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, एवं श्री प्रदीप वरकड़े जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तथा बीमा कंपनी के अधिवक्ता श्री अजय कुमार पाण्डे साथ ही सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल श्रीमती आरती शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय सिंह एवं आवेदक के अधिवक्ता श्री कृष्णा प्रजापति उपस्थित रहे।

User Comments

Leave a comment